महाराजगंज: एनआरएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन; नियमितीकरण समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज

महराजगंज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने स्वास्थ्य विभाग में सेवा दे रहे संविदा कर्मियों के लिए नियमितीकरण सहित छह सूत्रीय मांगें पूरी किए जाने की पुरजोर मांग की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने स्वास्थ्य विभाग में सेवा दे रहे संविदा कर्मियों के लिए नियमितीकरण सहित छह सूत्रीय मांगें पूरी किए जाने की पुरजोर मांग की है।

सुनील कुमार पाठक की रिपोर्ट के अनुसार, ज्ञापन में बताया गया है कि प्रदेशभर में एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारी पिछले 15 से 18 वर्षों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांग उन्हें नियमित करने की है। इसके साथ ही, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू होने तक वर्तमान मानदेय में तत्काल वृद्धि कर सम्मानजनक वेतन दिए जाने और एनएचएम के तहत उन पदों का सृजन करने की मांग की गई है जो वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में स्वीकृत नहीं हैं।

प्रमुख मांगें

संविदा कर्मचारियों व उनके आश्रितों के लिए न्यूनतम 10 लाख रुपये की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा।

महंगाई भत्ता, ईपीएफ (EPF), एचआरए (HRA) और ग्रेच्युटी का लाभ।

रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण नीति और आपसी/अनुरोध के आधार पर ट्रांसफर की सुविधा।

सेवाकाल के दौरान कर्मचारी की मृत्यु होने पर आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मियों का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन और नियमित भर्तियों में एनएचएम कर्मियों के लिए 25 प्रतिशत सीटों का कोटा निर्धारित करना।

आंदोलन की चेतावनी

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इसके तहत 5 से 7 अक्टूबर तक काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध, 8 से 10 अक्टूबर तक जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण कार्य बहिष्कार किया गया। इसके बाद भी मांगें पूरी न होने पर 12 अक्टूबर से प्रदेशभर के संविदा कर्मचारी लखनऊ पहुंचकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर सकते हैं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान डॉ. हरिकेश चौधरी, दिलीप वर्मा, अरविंद मद्धेशिया, अजीत यादव, हरदेव यादव, अंबरीश राम, जावेद और अनिल सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.