मऊ

मऊ जनपद के निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने के वास्ते एक विशेष अभियान संचालित किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम शामिल करने के वास्ते एक विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवेंद्र कुमार के निर्देशों के क्रम में इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता सूची का व्यापक सत्यापन करेंगे। अभियान के दौरान बीएलओ उन पात्र नागरिकों को चिह्नित करेंगे जो पूर्व की निर्वाचक नामावली में दर्ज थे, लेकिन वर्तमान मतदाता सूची में किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो सके हैं।
ऐसे नागरिकों से फार्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।इस पूरी प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ समन्वय स्थापित करने और आम जनता को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके अलावा, रैन बसेरों, श्रमिक बस्तियों और अन्य सघन बस्तियों में रहने वाले पात्र नागरिकों को विशेष रूप से चिह्नित कर मतदाता सूची से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को इस अभियान की नियमित समीक्षा और सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












