महराजगंज

महराजगंज जनपद के कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस ने देर रात एक बड़ा और सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के विशेष निर्देशों के तहत चलाए गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस ने देर रात एक बड़ा और सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के विशेष निर्देशों के तहत चलाए गए। इस अभियान का नेतृत्व सदर पुलिस उपाधीक्षक अंकुर कुमार गौतम ने किया, जिसमें पुलिस टीमों ने जिले के कई होटल, ढाबे, सराय और रेस्टोरेंट की बारीकी से जांच की।
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 97 संदिग्ध प्रतिष्ठानों की गहन पड़ताल की। इनमें 37 होटल, 6 सराय व धर्मशालाएं और 54 ढाबे व रेस्टोरेंट शामिल रहे। चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने वहां ठहरने वाले लोगों के रजिस्टर, आईडी प्रूफ (पहचान पत्र) और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का मिलान किया। इसके अलावा, जिन प्रतिष्ठानों में विदेशी नागरिकों के ठहरने की व्यवस्था है, वहां ‘फॉर्म-सी’ और अन्य कानूनी कागजातों की भी विशेष रूप से जांच की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी होटल और ढाबा संचालकों को कड़ी हिदायत दी कि बिना आईडी प्रूफ के किसी को भी कमरा या आश्रय न दिया जाए। साथ ही, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति के नजर आने पर इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












