महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोहागीबरवा वन्यजीव प्रभाग की पकड़ी रेंज के अंतर्गत वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोहागीबरवा वन्यजीव प्रभाग की पकड़ी रेंज के अंतर्गत वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध सागौन की लकड़ी से लदा एक पिकअप वाहन पकड़ा है, जिसमें से पांच बोटा सागौन की लकड़ी बरामद की गई है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों में छिपकर फरार होने में कामयाब रहा।
यह पूरी कार्रवाई 8 अक्टूबर 2026 को पकड़ी रेंज के जगपुर सेक्शन के बेलवा चाफी क्षेत्र में अंजाम दी गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी (रेंजर) सुशांत मणि त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके से अवैध लकड़ी ले जाई जा रही है, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तुरंत घेराबंदी शुरू कर दी।
घेराबंदी देखकर चालक ने पिकअप तेजी से भगाने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद वन कर्मियों ने पीछा कर विश्वनाथपुर उर्फ पड़वनिया गांव के पास वाहन को धर दबोचा। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से सागौन के पांच बोटा बरामद हुए।
वन विभाग ने पिकअप और लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर भारतीय वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी गई है। इस सफल अभियान में रेंजर सुशांत मणि त्रिपाठी के साथ वन दारोगा संदीप राणा, गौरव त्रिपाठी, बृजेश, विपुल, दीपक साहनी और विक्रांत सिंह शामिल रहे।
भारतीय सिनेमा के सशक्त हस्ताक्षर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया https://t.co/HSXFd66E0q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 8, 2026












