सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना कोतवाली बांसी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जनियाजोत स्थित फजिहतवा नाले में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से लापता हुए युवक का शव दूसरे दिन एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने बरामद कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना कोतवाली बांसी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जनियाजोत स्थित फजिहतवा नाले में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से लापता हुए युवक का शव दूसरे दिन एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने बरामद कर लिया है।
क्या था पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला नरकटहा थाना कोतवाली बांसी, जनपद सिद्धार्थनगर निवासी 26 वर्षीय अनिल कुमार चौहान पुत्र विफई चौहान बीते दिन 06 अक्टूबर को अपने दोस्तों के साथ ग्राम जनियाजोत स्थित फजिहतवा नाले में नहाने गए थे। इसी दौरान नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, लेकिन अंधेरा होने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला शव
आज सुबह 07 अक्टूबर से ही थाना स्थानीय पुलिस बल, एसडीआरएफ टीम और पीएसी फ्लड टीम द्वारा नाले में सघन संयुक्त खोजबीन अभियान चलाया गया। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद अनिल कुमार चौहान का शव पानी से बाहर निकाल लिया गया।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, स्मृति मंधाना संभाल सकती हैं कमान
https://t.co/D4eJl0VMPm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2026













