महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विजय सलही चौराहे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विजय सलही चौराहे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया और दोनों परिवारों की खुशियां पलभर में उजड़ गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से वाहन सहित फरार होने में कामयाब रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार ट्रक और चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026












