बलिया

बलिया उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं वाराणसी मंडल के DRUCC सदस्य विजय कुमार गुप्ता ने आज अपने कैम्प कार्यालय बिशुनीपुर पर अपने पूज्य माता-पिता जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं वाराणसी मंडल के DRUCC सदस्य विजय कुमार गुप्ता ने आज अपने कैम्प कार्यालय बिशुनीपुर पर अपने पूज्य माता-पिता जी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई।
इस अवसर पर उन्होंने अपने माता-पिता के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों को याद किया। विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि माता-पिता के दिखाए मार्ग पर चलकर ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रेलवे, व्यापार मंडल एवं भाजपा से जुड़े उनके शुभचिंतकों, मित्रों और परिवार के सदस्यों ने भी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से रौनियार समाज के अमर जी रौनियार, सुनील कुमार गुप्ता राहुल, जिलाध्यक्ष माली विकास कल्याण सेवा समिति के विरेंद्र माली, व्यापार मंडल के जिला संयोजक के सदेव गुप्ता, महामंत्री शुभम गुप्ता एडवोकेट, सौरभ कुमार, गोविंद गुप्ता, गुप्ता शांति सेवा संस्थान के सचिन, राजकुमारी गुप्ता, मंजू गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026












