बागपत

बड़ौत उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र की दो बेटियों ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बड़ौत उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र की दो बेटियों ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। गुराना रोड निवासी सुबोध शर्मा की पुत्री कशिश शर्मा और बावली गांव निवासी सुधीर शर्मा की पुत्री अभी शर्मा ने मेडिकल नर्सिंग के क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों बेटियों की इस सफलता पर रविवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकत्र होकर उनका भव्य स्वागत किया और उत्साहवर्धन किया।
सम्मान समारोह के दौरान दोनों बेटियों को पटका पहनाकर, बैग और भगवान परशुराम का चित्र भेंट किया गया। देशखाप 84 ब्राह्मण समाज के चौधरी पं. सुभाष शर्मा ने कहा कि इन बेटियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। सेना में लेफ्टिनेंट बनना पूरे परिवार और समाज के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
बसपा प्रत्याशी सचिन शर्मा और कांग्रेस नेता अभी शर्मा ने भी दोनों बेटियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा व अनुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में थांबा चौधरी ओंकार शर्मा, सुभाष बावली, कृष्णपाल शर्मा, ऋषिपाल शर्मा, राजपाल शर्मा जागोस और उमेश कौशिक समेत समाज के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026













