बुलंदशहर

बुलंदशहर “जन सेवा से देश सेवा” के संकल्प के साथ रविवार को बुलंदशहर में एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर “जन सेवा से देश सेवा” के संकल्प के साथ रविवार को बुलंदशहर में एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया के नेतृत्व में आयोजित “सेवा संकल्प अभियान आंगन-आशा मिलन व सम्मान समारोह” में जिले की 2100 से अधिक आशा और आंगनवाड़ी बहनों का वंदन किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश मुख्य अतिथि रहे, जबकि बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह और जिलाध्यक्ष विकास चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
25 दीयों से प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के तप का सम्मान
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के राष्ट्र सेवा को समर्पित 25 दीपों के प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद हॉल की लाइटें बंद कर 2100 आशा-आंगनवाड़ी बहनों ने एक साथ दीप उठाए, जिससे पूरा प्रांगण जगमगा उठा। मुख्य अतिथि वी. सतीश ने मातृशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि आशा-आंगनवाड़ी बहनें भाजपा की रीढ़ हैं और बुलंदशहर में जो मातृशक्ति देखने को मिली, वैसी कहीं नहीं है।
सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि ये बहनें बिना वर्दी और मंच के समाज की असली सिपाही और नायिका हैं। कार्यक्रम के दौरान खादी के वस्त्र पर बहनों के अंगूठे के निशान वाला एक विशेष पत्र भी प्रस्तुत किया गया, जो उनकी सेवा और समर्पण का प्रतीक बना।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026













