उत्तर प्रदेश की पहली महिला बास्केटबॉल लीग का समापन, अलीगढ़ वीरांगना बनी चैंपियन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी में आयोजित उत्तर प्रदेश की पहली महिला बास्केटबॉल लीग का शनिवार देर रात भव्य समापन हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी में आयोजित उत्तर प्रदेश की पहली महिला बास्केटबॉल लीग का शनिवार देर रात भव्य समापन हुआ। चार दिनों तक चले इस रोमांचक आयोजन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से चयनित 5 टीमों की 60 महिला खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में अलीगढ़ वीरांगना ने परदादा परदादी बेटियाँ टीम को 52-37 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान और संस्था के सहयोग से 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चली इस लीग में ट्रिपल टैक शक्ति, परदादा परदादी बेटियाँ, अलीगढ़ वीरांगना, रानी लक्ष्मीबाई फाइटर्स और शुभम स्मैशर्स की टीमों ने हिस्सा लिया।

विजेता और पुरस्कार

चैंपियन: अलीगढ़ वीरांगना विजेता टीम को 1 लाख रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।

उपविजेता: परदादा परदादी बेटियाँ 75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि।

विशेष पुरस्कार: पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली खिलाड़ी क्षमा को पूर्व डीजीपी डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा 5100 रुपये से सम्मानित किया गया।

अतिथियों का संदेश

समापन समारोह की मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन की अध्यक्ष श्रीमती राधा चौहान रहीं। उन्होंने कहा कि संस्था बेटियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रही है।

इस अवसर पर जिला बास्केटबॉल संघ, एफआईबीए सदस्य डॉ. सीमा शर्मा, जिलाधिकारी बुलंदशहर कुमार हर्ष, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख अनूपशहर अतुल कुमार, संस्था के अध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह और सीईओ सपना वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संस्था पिछले 25 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के माध्यम से सशक्त बनाने के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.