सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्रामीण इलाकों में एसएसबी और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्रामीण इलाकों में एसएसबी और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं।
एसएसबी की 50वीं वाहिनी द्वारा खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत के नकोलडीह व खैरी गांव में शिविर लगाया गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तौलिहवा ग्राम पंचायत के लालपुर, कचरिहवा और बालानगर में कैंप आयोजित किए।
स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह
शिविरों के दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। बाढ़ के पानी के कारण फैलने वाली बीमारियों जैसे बुखार, सर्दी-जुकाम और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों का इलाज कर उन्हें उचित सलाह और दवाएं दी गईं। साथ ही, ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल पीने, साफ-सफाई रखने और बाढ़ के बाद बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस दौरान एसएसबी के सहायक सेनानायक संजय केपी, डॉ. लीला, कैलाशचंद, प्रधान शिवकुमार, बीडीसी कोदई साहनी, अम्बरीष विश्वकर्मा और रामकुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026













