बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के गांव इंदौर खेड़ा के जंगल में बुधवार को एक 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के गांव इंदौर खेड़ा के जंगल में बुधवार को एक 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। मृतक की शिनाख्त रोहित पुत्र राजकुमार, निवासी भीमपुर के रूप में हुई है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच
घटना की सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी शुभेंद्र कुमार सिंह, डिबाई इंस्पेक्टर तथा दौलतपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार राजपूत भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ कर जानकारी जुटाई। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए।
हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
युवक की इस संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत को लेकर परिजनों और ग्रामीणों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दौलतपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार राजपूत ने बताया कि मामले की सभी एंगल से गहनता से जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रैलर से टकराया भैंसों से भरा ट्रक, तीन पशु व्यापारी घायल@Uppolice @maupolice https://t.co/rru3O79KSh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2026












