मऊ

सुल्तानपुर/रानीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रानीपुर के पास मंगलवार देर रात करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिहार से मध्य प्रदेश की ओर जा रहा भैंसों से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक एक्सप्रेसवे पर खड़े सरिया लदे ट्रैलर से पीछे से जा टकराया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सुल्तानपुर/रानीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रानीपुर के पास मंगलवार देर रात करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिहार से मध्य प्रदेश की ओर जा रहा भैंसों से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक एक्सप्रेसवे पर खड़े सरिया लदे ट्रैलर से पीछे से जा टकराया। इस भीषण टक्कर में ट्रक में सवार मध्य प्रदेश के तीन पशु व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो भैंसों के पैर भी टूट गए।
हादसे में घायल व्यापारी
दुर्घटना में घायल पशु व्यापारियों की पहचान सतीश बघेल, जगदीश यादव और बबलू पाल के रूप में हुई है। ये तीनों मध्य प्रदेश के शोभनगर के रहने वाले हैं और हाजीपुर से भैंसें खरीदकर अपने घर लौट रहे थे।
अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रात के समय छाए अंधेरे या तेज रफ्तार के कारण ट्रक चालक आगे खड़े ट्रैलर को देख नहीं पाया और अनियंत्रित होकर उससे जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद डरकर ट्रक का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाते हुए घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। रानीपुर थाना पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रैलर से टकराया भैंसों से भरा ट्रक, तीन पशु व्यापारी घायल@Uppolice @maupolice https://t.co/rru3O79KSh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2026












