मऊ

मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा-भीमपुरा मार्ग पर बसनहीं पुल के समीप मंगलवार की देर शाम एक अधेड़ का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा-भीमपुरा मार्ग पर बसनहीं पुल के समीप मंगलवार की देर शाम एक अधेड़ का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान 55 वर्षीय जितेंद्र राजभर पुत्र जयमूरत राजभर, निवासी मुबारकपुर (थाना हलधरपुर) के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की जानकारी मिलते ही हलधरपुर थाना प्रभारी भगवान दास और रतनपुरा चौकी प्रभारी संजय कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और दूरभाष के माध्यम से घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी।
पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कोयंबटूर में फिल्मी अंदाज में तस्करों पर एक्शन: कार की छत पर 40 किमी तक लटका रहा जांबाज पुलिसकर्मी, 300 किलो प्रतिबंधित गुटखा बरामद pic.twitter.com/YYIIDv1TcA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2026












