बुलंदशहर

बुलंदशहर दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले दौरऊ गांव में भारी बारिश थमने के दो दिन बाद भी खेतों में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली के अंतर्गत आने वाले दौरऊ गांव में भारी बारिश थमने के दो दिन बाद भी खेतों में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। खेतों में लंबे समय से पानी खड़ा रहने के कारण किसानों की धान की फसल बड़े पैमाने पर प्रभावित हो रही है। किसान अपने स्तर से पानी निकालने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जलभराव कम न होने से उनकी चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
फसल बर्बाद होने की कगार पर
स्थानीय किसान बाबू सिंह, राम प्रसाद सिंह, महिपाल, गिरिराज, रुकुम और हरवीर सिंह ने बताया कि इस बार की बारिश से उनकी धान की फसल को भारी क्षति पहुंची है। खेतों में कई दिनों से पानी भरा होने के कारण धान की फसल सड़ने और जमीन पर गिरने की स्थिति में पहुंच गई है। किसानों का कहना है कि खेती में पहले ही काफी लागत लग चुकी है, और अब फसल बर्बाद होने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है क्योंकि धान की फसल ही उनकी आय का मुख्य साधन है।
प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजे की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण फसल डूब चुकी है और यदि जल्द पानी नहीं निकला तो पूरी फसल नष्ट हो जाएगी। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मौके पर टीम भेजकर फसल नुकसान का सर्वे कराया जाए।
ग्राम प्रधान पंकज सिंह ने कहा कि किसानों की इस विकट समस्या से प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। ग्रामीण एकजुट होकर प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग करेंगे ताकि प्रभावित किसानों को कुछ राहत मिल सके। किसान प्रशासन से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान और त्वरित राहत की गुहार लगा रहे हैं।
कोयंबटूर में फिल्मी अंदाज में तस्करों पर एक्शन: कार की छत पर 40 किमी तक लटका रहा जांबाज पुलिसकर्मी, 300 किलो प्रतिबंधित गुटखा बरामद pic.twitter.com/YYIIDv1TcA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2026













