गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर, पीछे से आ रही कार टकराई; दो घायल

गाजियाबाद

गाजियाबाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वेव सिटी गेट के सामने एक बड़ा हादसा हो गया। मछलियों से भरा एक तेज रफ्तार कैंटर टायर फटने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गाजियाबाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वेव सिटी गेट के सामने एक बड़ा हादसा हो गया। मछलियों से भरा एक तेज रफ्तार कैंटर टायर फटने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के तुरंत बाद पीछे से आ रही एक कार भी अनियंत्रित होकर पलटे हुए कैंटर से जा टकराई।

इस भीषण टक्कर में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सड़क पर फैलीं मछलियां, पुलिस मुस्तैदी से टली लूट

कैंटर पलटने के बाद वाहन में भरी हुई सैकड़ों मछलियां एक्सप्रेसवे पर बिखर गईं। गनीमत यह रही कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस की कड़ी मौजूदगी और त्वरित मुस्तैदी के चलते हाईवे पर बिखरी मछलियों को लूटने की कोई घटना नहीं हो सकी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.