बलिया: STF और SOG की बड़ी कार्रवाई, सुरेंद्र हत्याकांड के गवाह की हत्या में शामिल 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बलिया

बलिया जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में यूपी एसटीएफ बलिया एसओजी और स्थानीय गड़वार थाने की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में यूपी एसटीएफ बलिया एसओजी और स्थानीय गड़वार थाने की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चर्चित सुरेंद्र हत्याकांड के गवाह की हत्या में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश देवेंद्र उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है।

वाहन से कुचलकर की गई थी गवाह की हत्या

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र उपाध्याय पूर्व में हुए सुरेंद्र हत्याकांड के मुख्य गवाह को रास्ते से हटाने की साजिश में शामिल था। आरोप है कि गवाह को डराने और उसकी हत्या करने के नीयत से उसे वाहन से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

मुखबिर की खास सूचना के आधार पर एसटीएफ, एसओजी और गड़वार थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित इनामी बदमाश देवेंद्र उपाध्याय को धर दबोचा। पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भी गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.