बुलंदशहर: सिकंदराबाद में ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का भव्य स्वागत, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने की अगवानी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वडनगर से वाराणसी तक राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनजागरण के संदेश के साथ निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वडनगर से वाराणसी तक राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनजागरण के संदेश के साथ निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय विधायक श्री लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने यात्रा में शामिल यात्रियों का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक ने स्वयं यात्रा में सहभागी बनकर यात्रियों का हौसला बढ़ाया।

राष्ट्रभक्ति और सेवा का संदेश

इस अवसर पर विधायक श्री लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि ‘सेवा संकल्प यात्रा’ केवल एक यात्रा मात्र नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महान अभियान है। यह यात्रा आज के युवाओं को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने तथा समाज और देश के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित कर रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा, समर्पण और राष्ट्रप्रथम’ के आदर्शों का स्मरण करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर राष्ट्रनिर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना ही हम सबका मुख्य उद्देश्य है।

राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा वातावरण

सिकंदराबाद में यात्रा के प्रवेश और स्वागत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.