सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर मुख्यालय के सनई चौराहे पर सोमवार दोपहर जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर के छात्र-छात्राओं ने नेशनल हाईवे पर जमकर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर मुख्यालय के सनई चौराहे पर सोमवार दोपहर जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर के छात्र-छात्राओं ने नेशनल हाईवे पर जमकर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। बारिश के बाद स्कूल परिसर में हुए भारी जलभराव से नाराज छात्र सड़क पर उतर आए, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।
छात्रों का कहना था कि हर बार बारिश होते ही स्कूल परिसर और कक्षाओं में पानी भर जाता है, जिससे उनकी पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित होती है। इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। सोमवार को दोबारा स्कूल में पानी भरने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और वे हाईवे पर आ गए।
एक घंटे तक चले जाम से नेशनल हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम निखिल चक्रवर्ती और क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी और जलभराव का जल्द स्थायी समाधान कराने का पूरा भरोसा दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्र-छात्राओं ने जाम खोल दिया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका। हालांकि, छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे हादसे में घायल CO नरेंद्र सिंह की मौत बाराबंकी में तैनात CO नरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान सैफई PGI में दम तोड़ा। 2 दिन पहले हुए हादसे में घायल सिपाही योगेंद्र सिंह का इलाज जारी।@etawahpolice@Uppolice@DistrictEtawah@igrangekanpur pic.twitter.com/O6rQ6dA2pJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 28, 2026












