बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड दानपुर के अंतर्गत आने वाले मुमरेजपुर गांव में सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विकासखंड दानपुर के अंतर्गत आने वाले मुमरेजपुर गांव में सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठाया।
शिविर का औपचारिक उद्घाटन वर्तमान ग्राम प्रधान पति डॉ. भीम प्रकाश ने फीता काटकर किया। इस दौरान डॉ. रवि कुमार सहित पूरी स्वास्थ्य टीम ने गांव के लोगों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराईं।
कार्यक्रम में खुदादिया के भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार उर्फ राजा, भाजपा बूथ अध्यक्ष पंकज राघव समेत गांव के दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण अंचल के लिए एक बेहद उपयोगी और सराहनीय पहल बताया।
इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे हादसे में घायल CO नरेंद्र सिंह की मौत बाराबंकी में तैनात CO नरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान सैफई PGI में दम तोड़ा। 2 दिन पहले हुए हादसे में घायल सिपाही योगेंद्र सिंह का इलाज जारी।@etawahpolice@Uppolice@DistrictEtawah@igrangekanpur pic.twitter.com/O6rQ6dA2pJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 28, 2026












