सिद्धार्थनगर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे ने मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर (बांसी) के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेतिया तथा सीएचसी खुनियांव क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधवापुर कला, बढ़या, मिठउवा एवं धोबहा में आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को मेले में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर और समयबद्ध इलाज मुहैया कराने के कड़े निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.