जौनपुर

जौनपुर देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद राकेश सिंह का 22वां शहादत दिवस रविवार को क्षेत्र के गोपीपुर गांव स्थित आचार्य रमाशंकर विद्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीद राकेश सिंह का 22वां शहादत दिवस रविवार को क्षेत्र के गोपीपुर गांव स्थित आचार्य रमाशंकर विद्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने शहीद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश की सेवा और रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाला सैनिक कभी मरता नहीं, वह देशवासियों के दिलों में सदैव अमर रहता है।
सैनिकों के बलिदान को कभी न भूलें: ज्ञानप्रकाश सिंह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि देश के जांबाज सैनिकों के चलते ही आज हम सब चैन की नींद सोते हैं। देशवासियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सैनिक अपना सर्वस्व न्योछावर करने में तनिक भी हिचकिचाहट महसूस नहीं करते, इसलिए उनके बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती आरती अखिलेन्द्र सिंह ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह ‘कामरेड’ ने किया।
शहीद की पत्नी और पुत्र हुए सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शहीद राकेश सिंह की धर्मपत्नी सरोज सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान शहीद के पुत्रों सुधीर सिंह व अश्विनी सिंह ने शहीद के नाम पर अब तक शहीद स्थल न बनाए जाने की अपनी पीड़ा साझा की। इस पर पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि अपने कार्यकाल के दौरान पूर्व विधायक ने शहीद के नाम पर भव्य गेट का निर्माण कराया था।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अमरेश रतन सिंह रंगीले, संतकुमार चौबे, अजित सिंह, रजनीश चौबे, अखिलेन्द्र सिंह, अवनीश चौबे, मनोज सिंह, रविन्द्र बहादुर सिंह, पीयूष सिंह, मिथिलेश सिंह, शिवशंकर सिंह, कमलेश प्रजापति, रायसाहब गौतम, गोरख प्रजापति, संजू गुप्ता और अजय मिश्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शहीद के पुत्रों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
गोरखपुर में जलभराव पर भड़के व्यापारी: मेयर और नगर आयुक्त को घेरा, लगाए नारेhttps://t.co/M6ei7luF4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2026












