मऊ

मऊ जनपद के ब्लॉक क्षेत्र की मडुसरा बुजुर्ग ग्रामसभा स्थित चौहान बस्ती में लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से जलकर शो-पीस बना हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के ब्लॉक क्षेत्र की मडुसरा बुजुर्ग ग्रामसभा स्थित चौहान बस्ती में लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से जलकर शो-पीस बना हुआ है। इसके चलते पूरी बस्ती के करीब 60 घरों में बिजली आपूर्ति ठप है। इस उमस भरी गर्मी में बिजली न रहने से ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
पानी संकट और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
स्थानीय निवासी प्रवीण चौहान, सुनील चौहान, मोनू और पंकज सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से पिछले 72 घंटे से पूरा इलाका अंधेरे में डूबा है। बिजली न होने के कारण पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है और रोजमर्रा के कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, अंधेरे के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और रात में विषैले कीड़े-मकोड़ों का खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों में रोष, जेई ने दिया आश्वासन
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक नया ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं कराया गया है, जिससे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
मामले में बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके।
गोरखपुर: घघसरा के परशुराम नगर में करंट की चपेट में आने से 11 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/3cjJvKLieO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 24, 2026













