बलिया

बलिया समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य के प्रथम बांसडीह आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य के प्रथम बांसडीह आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार देर शाम लखनऊ से सैकड़ों गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ बांसडीह पहुंचे जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
बारिश के बावजूद डटे रहे कार्यकर्ता
सपा जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के पुत्र व युवा सपा नेता रणजीत चौधरी भी लखनऊ से साथ पहुंचे थे। सहपुरवा, साहोडीह, बांसडीह ब्लॉक, बांसडीह चौराहा और बड़ी बाजार मार्ग पर बारिश के बावजूद कार्यकर्ता उनका इंतजार करते दिखे। कोतवाली तिराहे पर बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ‘बबलू’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यकर्ता ही संगठन की असली रीढ़: सुनील मौर्य
संबोधन के दौरान जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता के बल पर ही सपा किसी भी चुनौती का सामना कर सकती है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के हर कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को लेकर हर गांव व घर तक पहुंचे और जनता से सीधा संवाद स्थापित करें।
गोरखपुर: घघसरा के परशुराम नगर में करंट की चपेट में आने से 11 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/3cjJvKLieO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 24, 2026













