महराजगंज

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। शीतलापुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सीमा स्तंभ संख्या 501 के पास लावारिस हालत में रखी दो बोरियों से पुलिस ने 70 थान कपड़े बरामद किए हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन कपड़ों को सीमा पार तस्करी के उद्देश्य से छुपाकर रखा गया था।
पिलर संख्या 501 के पास धमउर गांव के समीप हुई बरामदगी
जानकारी के अनुसार, शीतलापुर चौकी पुलिस की टीम सीमावर्ती इलाके में नियमित गश्त और निगरानी पर थी। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 501 के पास स्थित धमउर गांव के समीप झाड़ियों सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में दो बोरियां रखी दिखाई दीं। आसपास किसी के न दिखने पर पुलिस टीम ने बोरियों की जांच की, तो उसमें भारी मात्रा में नए कपड़े भरे मिले।
31 सूट और 39 साड़ियां बरामद
बोरियों को खोलकर तलाशी लेने पर पुलिस को 31 अदद लेडीज सूट के कपड़े और 39 अदद साड़ियां, कुल 70 कपड़े बरामद हुए। पुलिस ने सभी कपड़ों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
शीतलापुर चौकी प्रभारी सूरज तिवारी ने बताया कि बरामद कपड़ों को सीज कर दिया गया है। पुलिस इस बात की गहनता से तफ्तीश कर रही है कि यह माल कहां से लाया गया था और इसे सीमा पार भेजने की फिराक में कौन-कौन से तस्कर शामिल थे। सीमावर्ती गांवों में मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार pic.twitter.com/Xfxy5YnoS4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 24, 2026












