महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात एसएसबी की 22वीं वाहिनी की ‘बी’ समवाय ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात एसएसबी की 22वीं वाहिनी की ‘बी’ समवाय ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसबी जवानों ने सोनौली सीमा पर बस चेकिंग के दौरान 600 ग्राम चरस जैसे संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ एक नेपाली नागरिक को हिरासत में लिया है।
एक्स-रे जांच में चाउ-चाउ के डिब्बे से पकड़ा गया नशा
जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर की शाम करीब 7:20 बजे नियमित बस जांच के दौरान यात्रियों के सामान की एक्स-रे मशीन से चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच चाउ-चाउ (नूडल्स) के एक कार्टून में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। कार्टून की गहन तलाशी लेने पर टेप में लिपटा एक पैकेट बरामद हुआ, जिसमें चरस जैसा नशीला पदार्थ मौजूद था। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तोलने पर इसका वजन 600 ग्राम पाया गया।
बरामदगी व अभियुक्त की पहचान
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 11,200 नेपाली रुपये तथा 320 भारतीय रुपये भी जब्त किए गए। हिरासत में लिए गए अभियुक्त की पहचान धीरेंद्र धर्ती मगर (31) निवासी ग्राम निसी, जिला बागलुंग (गंडकी प्रदेश, नेपाल) के रूप में हुई है।
नेपाल से खरीदकर दिल्ली-शिमला में बेचने की थी योजना
कड़ाई से की गई पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने यह चरस रोशन नामक व्यक्ति से खरीदी थी। वह इसे सोनौली सीमा के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल कर दिल्ली और वहां से शिमला ले जाकर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था। एसएसबी द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
घोसी नगर पंचायत ने सामुदायिक शौचालयों में चलाया विशेष सफाई अभियानhttps://t.co/j0r3pSbkjB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026












