‘सपनों का भारत’ प्रतियोगिता: जफराबाद के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों ने दिखाई अपनी रचनात्मक प्रतिभा

जौनपुर

जौनपुर जनपद के विकास खंड के दो परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को ‘सेवा संकल्प’ के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” विषय पर कला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के विकास खंड के दो परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को ‘सेवा संकल्प’ के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” विषय पर कला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना रहा।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाकराबाद में राज्यसभा सांसद ने की शिरकत

बाकराबाद स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने बच्चों के साथ अपने पुराने अनुभव साझा किए और छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान तथा ‘विकसित भारत’ की थीम पर बनाई गई कलाकृतियों को देखकर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। इससे पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने उन्हें गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कुँवर यशवन्त सिंह ने किया, जिसमें एआरपी धर्मेन्द्र कुमार चौबे, दिलीप सिंह, राकेश श्रीवास्तव, सुनीता यादव, मनोज यादव, प्रीती दूबे और तमाम अभिभावक मौजूद रहे।

कंपोजिट विद्यालय सेहमलपुर में पूर्व विधायक ने दान की पुस्तकें

दूसरी ओर, कंपोजिट विद्यालय सेहमलपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह ने विद्यालय के पुस्तकालय के लिए पुस्तकें दान कीं। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पुस्तकों के जरिए नवीन ज्ञान और जीवनोपयोगी जानकारी मिलती है, इसलिए पुस्तकालय का नियमित उपयोग किया जाना चाहिए।

खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक प्रतियोगिताओं से बच्चों में देशप्रेम, सृजनात्मक सोच और प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रईस खान, दीपक सिंह, अवधेश मौर्य, अरुण सिंह, अजीत गुप्ता, सुजाता सिंह और शालिनी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.