जौनपुर

जौनपुर जपद के नगर के खुटहन रोड स्थित वर्षों से बंद पड़े सत्य प्रेम अस्पताल में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये मूल्य का सामान पार कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जपद के नगर के खुटहन रोड स्थित वर्षों से बंद पड़े सत्य प्रेम अस्पताल में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये मूल्य का सामान पार कर दिया। अस्पताल परिसर में घुसे चोरों ने एक-एक कर कई कमरों को खंगाला और वहां रखी अल्ट्रासाउंड मशीन समेत अन्य कीमती सामान समेट ले गए। हैरान करने वाली बात यह है कि चोर अस्पताल के अंदर लगी भारी लोहे की रेलिंग भी काटकर अपने साथ उठा ले गए। चोरी की इस बड़ी वारदात के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
अस्पताल लंबे समय से बंद पड़ा था और वहां नियमित गतिविधियां संचालित नहीं हो रही थीं। सूनेपन और लोगों की आवाजाही न होने का फायदा उठाकर चोरों ने इस परिसर को अपना निशाना बनाया। अस्पताल के अंदर दाखिल होने के बाद चोरों ने विभिन्न कमरों की तलाशी ली और वहां रखे कीमती उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। अस्पताल बंद होने के कारण चोरी की यह घटना कब हुई, इसकी तत्काल किसी को भनक नहीं लग सकी। बाद में जब अस्पताल से जुड़े लोगों को घटना का पता चला, तो वे मौके पर पहुंचे। परिसर के अंदर कई स्थानों पर सामान अस्त-व्यस्त मिला और रेलिंग काटे जाने के निशान भी पाए गए।
घटना की सूचना तत्काल शाहगंज कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर सौंप दी गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम चोरी गए सामान का पूरा ब्योरा जुटाने के साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों का सुराग लगाने की जुगत में जुटी है।
#महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगदयी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लट&&का हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। pic.twitter.com/S62xlhSULC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 19, 2026













