सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मोबियस फाउंडेशन की आकार परियोजना और जननी संस्था के सहयोग से सीएचसी जोगिया और ब्लॉक सभागार में परिवार नियोजन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मोबियस फाउंडेशन की आकार परियोजना और जननी संस्था के सहयोग से सीएचसी जोगिया और ब्लॉक सभागार में परिवार नियोजन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ चतुर्वेदी और बीडीओ प्रभात कुमार वर्मा ने की।
इस वर्ष की थीम “जब बच्चों में हो सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल” के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जननी मोबियस टीम के प्रशिक्षकों मनोज कुमार, अमृता कुमारी और प्रभात ने आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों को परिवार नियोजन की आधुनिक विधियों का प्रशिक्षण दिया।
परियोजना संयोजक देवेंद्र सिंह ने बताया कि सिद्धार्थनगर में कुल प्रजनन दर राज्य औसत से अधिक है। अनचाहे गर्भ और असुरक्षित गर्भपात से बचाव के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। मोबियस फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल कॉट वाहन गांव-गांव जाकर छोटे परिवार के फायदे बता रहा है। साथ ही, पुरुष सहभागिता बढ़ाने के लिए नियमित कंडोम वितरण और गर्भनिरोधक सेवाएं दी जा रही हैं।
इस दौरान सीएचसी जोगिया पर विशेष नसबंदी कैंप भी लगाया गया, जिसमें योग्य दंपतियों को स्थायी एवं अस्थायी सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं। इसमें बीसीपीएम, बीपीएम और बीएएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।
फरेंदा में चुनावी चर्चा तेज, बजरंग बहादुर सिंह बोले—जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता 2027 को लेकर बोले पूर्व विधायक मैं भाजपा का समर्पित सिपाही, पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्यhttps://t.co/FZWQTZmcYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026










