अयोध्या

अयोध्या दर्शन नगर स्थित एचआर पैलेस में ‘राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन’ की ओर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव-2026 एवं राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

अयोध्या दर्शन नगर स्थित एचआर पैलेस में ‘राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन’ की ओर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव-2026 एवं राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का बड़ा संदेश दिया गया।
जागरूकता रैली और रक्तदान शिविर का आयोजन
कार्यक्रम की शुरुआत 11 सितंबर को विशाल जागरूकता रैली निकालकर की गई, जिसमें लोगों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराया गया। इसके बाद 12 और 13 सितंबर को आयोजित रक्तदान शिविर में देशभर से पहुंचे रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान करीब आठ जिलों के ब्लड बैंकों की टीमों ने पहुंचकर रक्त संग्रह का कार्य संपन्न कराया।
समाजसेवक अमित राठौर सम्मानित
समारोह के दौरान दिल्ली के प्रसिद्ध ब्लड कोऑर्डिनेटर और समाजसेवक अमित राठौर को उनके उत्कृष्ट मानवीय कार्यों के लिए ‘राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2026’ से नवाजा गया। अमित राठौर अब तक 150 बार रक्तदान कर मिसाल पेश कर चुके हैं। उनके इस अतुलनीय योगदान के लिए आयोजकों और उपस्थित गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानित किया।
फरेंदा में चुनावी चर्चा तेज, बजरंग बहादुर सिंह बोले—जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता 2027 को लेकर बोले पूर्व विधायक मैं भाजपा का समर्पित सिपाही, पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्यhttps://t.co/FZWQTZmcYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026












