जौनपुर

जौनपुर जनपद के सिरकोनी विकासखंड क्षेत्र के गयासपुर गांव में 17 सितंबर 2026 को सृष्टि के रचयिता और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सिरकोनी विकासखंड क्षेत्र के गयासपुर गांव में 17 सितंबर 2026 को सृष्टि के रचयिता और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। गांव के निवासी शिव शंकर विश्वकर्मा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह पर्व पारंपरिक श्रद्धा, हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजेगा प्रांगण, स्थापित होगी प्रतिमा
धार्मिक कार्यक्रम के तहत भगवान विश्वकर्मा की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके उपरांत आचार्यों द्वारा विशेष पूजन-अर्चन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया जाएगा। आयोजन को लेकर आयोजक परिवार सहित पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन
आयोजक शिव शंकर विश्वकर्मा ने बताया कि इस पावन अवसर पर तकनीकी और शिल्प के देवता की आराधना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्य पूजा और हवन की पूर्णाहुति के बाद विशाल प्रसाद वितरण (भंडारा) का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।
फरेंदा में चुनावी चर्चा तेज, बजरंग बहादुर सिंह बोले—जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता 2027 को लेकर बोले पूर्व विधायक मैं भाजपा का समर्पित सिपाही, पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्यhttps://t.co/FZWQTZmcYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026











