जौनपुर

जौनपुर जनपद के खेतासराय विकासखंड सोंधी के तारगहना गांव में अराजक तत्वों द्वारा प्राथमिक विद्यालय को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग से इंटरलॉकिंग ईंटें उखाड़कर गायब करने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के खेतासराय विकासखंड सोंधी के तारगहना गांव में अराजक तत्वों द्वारा प्राथमिक विद्यालय को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग से इंटरलॉकिंग ईंटें उखाड़कर गायब करने का मामला सामने आया है। मंगलवार की सुबह बीच सड़क से ईंटें गायब देख ग्राम प्रधान के होश उड़ गए। मामले में अधिकारियों और पुलिस को सूचना देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
विधायक निधि से बनी सड़क को पहुंचाया नुकसान
जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय को जोड़ने वाले इस मार्ग का निर्माण सदर विधायक एवं राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की निधि से कराया गया था, जिसका लोकार्पण भी हो चुका है। सोमवार की रात अराजक तत्वों ने सड़क के बीच से ईंटें उखाड़ लीं और उन्हें मौके से हटा दिया। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण अब ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान और सचिव ने किया निरीक्षण
सुबह रास्ते से गुजरते वक्त ग्राम प्रधान मंगला प्रसाद बिंद की नजर टूटी सड़क पर पड़ी। उन्होंने तुरंत खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिव हरिश्चंद्र यादव को सूचित किया। सचिव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने और जल्द मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
फरेंदा में चुनावी चर्चा तेज, बजरंग बहादुर सिंह बोले—जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता 2027 को लेकर बोले पूर्व विधायक मैं भाजपा का समर्पित सिपाही, पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्यhttps://t.co/FZWQTZmcYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026












