जौनपुर: कजगांव दंगल में मोनू पहलवान का जलवा, गाजीपुर के जितेंद्र को मिनटों में किया चित

जौनपुर

जौनपुर जनपद के जफराबाद क्षेत्र स्थित श्रीराम निरंजन इंटर कॉलेज कजगांव में मंगलवार को भव्य कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

जौनपुर जनपद के जफराबाद क्षेत्र स्थित श्रीराम निरंजन इंटर कॉलेज कजगांव में मंगलवार को भव्य कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दंगल में गड़वारे के मोनू पहलवान ने शानदार दांव-पेच का प्रदर्शन करते हुए गाजीपुर के जितेंद्र पहलवान को महज कुछ ही मिनटों में चित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

रोमांचक मुकाबलों में पहलवानों ने दिखाया दम

दंगल के अन्य मुकाबलों में भी कड़ी टक्कर देखने को मिली। काफी देर तक चली कुश्ती में बसौते के धीरज पहलवान ने गड़वारे के रंजीत पहलवान को पटखनी दी। वहीं बसौते के आनंद पहलवान ने बहरीपुर के बादल पहलवान और विक्रम यादव को चित कर दोहरे मुकाबलों में जीत हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान दर्जनों जोड़ियों के बीच कांटे की टक्कर हुई।

हजारों दर्शकों की मौजूदगी में हुआ आयोजन

दंगल का उद्घाटन चेयरमैन फिरोज खान और अशोक बाबा ने किया। रेफरी की भूमिका ओमप्रकाश पहलवान, पुजारी और चंदन पहलवान ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाचार्य प्रहलाद कुमार सिंह सहित वैभव सिंह, बनवीर सिंह, कार्तिकेय सिंह, संदीप सिंह और शैलेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा। दंगल को देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से आए हजारों ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.