जौनपुर

जौनपुर के भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के प्रांतीय मंत्री डॉ. अभिषेक रावत ने पत्रकार संघ भवन कलेक्ट्री कचहरी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रमुखता से रखा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर के भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के प्रांतीय मंत्री डॉ. अभिषेक रावत ने पत्रकार संघ भवन कलेक्ट्री कचहरी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज बेहतर सड़क, एक्सप्रेसवे, औद्योगिक विकास और सुगम परिवहन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक प्रगति
डॉ. रावत ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 22 एक्सप्रेसवे के निर्माण पर काम चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई बढ़कर 34,733 किलोमीटर हो गई है और 16 हवाई अड्डे संचालित हैं। वर्ष 2017 से अब तक तहसील मुख्यालयों को दो या उससे अधिक लेन वाली चौड़ी सड़कों से जोड़ा गया है, जिससे ग्रामीण और शहरी आवागमन सुगम हुआ है।
औद्योगिक विकास और युवाओं को रोजगार
उन्होंने कहा कि 26 जनपदों के 27 स्थानों पर 5300 हेक्टेयर भूमि पर कृषि एवं औद्योगिक परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 1,47,312 युवाओं को उद्यम स्थापित करने हेतु ऋण उपलब्ध कराया गया है। सरकार का उद्देश्य गांवों और कस्बों तक विकास का लाभ पहुंचाना है।
फरेंदा में चुनावी चर्चा तेज, बजरंग बहादुर सिंह बोले—जनता की सेवा मेरी प्राथमिकता 2027 को लेकर बोले पूर्व विधायक मैं भाजपा का समर्पित सिपाही, पार्टी का फैसला मेरे लिए सर्वमान्यhttps://t.co/FZWQTZmcYW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 16, 2026













