बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव धर्मपुर से बैलों की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव धर्मपुर से बैलों की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। सड़क की पटरियों पर जगह-जगह गहरा कटान हो गया है और किनारों पर जंगली घास-फूस व झाड़ियों का अंबार लगा है। सड़क के किनारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण इस मार्ग पर हर समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों किसान, ग्रामीण और दोपहिया वाहन चालक गुजरते हैं। सड़क की चौड़ाई पहले ही सीमित है, ऊपर से कटान के चलते किनारे इतने कमजोर हो चुके हैं कि जरा सा भी संतुलन बिगड़ने पर वाहन सीधे खड्ड में समा सकते हैं। खासकर रात के अंधेरे में झाड़ियों के कारण कटान दिखाई न देने से खतरा दोगुना हो जाता है।
प्रशासनिक अनदेखी पर फूटा आक्रोश
समस्या को लेकर दीपचंद, कैलाश, रोहित, पवन कुमार, लोकेश और शर्मा सिंह सहित कई ग्रामीणों ने रोष जताया है। ग्रामीणों ने संबंधित लोक निर्माण विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि मार्ग के किनारों पर तत्काल मिट्टी भराव कराया जाए, टूटे हिस्सों की मरम्मत हो और दोनों तरफ उगी झाड़ियों की सफाई कराई जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की सुध नहीं ली गई, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। क्या विभाग किसी अनहोनी के बाद ही नींद से जागेगा?
राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर MA Wallah कोचिंग संस्थान में भव्य उत्सव, विभिन्न प्रस्तुतियों से हिंदी को मिली नई उड़ानhttps://t.co/0ZYy4Xioyh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026









