महराजगंज

महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 10 स्थित हरनामपुर चौराहा प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस दौरान पक्की यज्ञशाला के निर्माण के लिए विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन एवं शिलान्यास हुआ।
भूमि पूजन पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ संपन्न कराया। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता शीतलाल गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी ने सपत्नीक पूजन कर यज्ञशाला निर्माण का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि पक्की यज्ञशाला बनने से बारिश के मौसम में भी हवन-पूजन, सुंदरकांड और भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन निर्विघ्न संपन्न हो सकेंगे।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख उदय राज, हरिश्चंद्र सोनकर, चंदू सिंह, सिद्धेश्वर चौरसिया, प्रहलाद यादव, जीतेंद्र शर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अनुष्ठान का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026













