महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर स्थित प्राचीन मां काली मंदिर परिसर में रविवार को नवयुवक सेवा समिति की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से गोपाल लोहिया को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर स्थित प्राचीन मां काली मंदिर परिसर में रविवार को नवयुवक सेवा समिति की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से गोपाल लोहिया को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया।

पुनर्गठन के दौरान रमेशचंद्र मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष, मनोज जायसवाल को उपकोषाध्यक्ष और रमेश वर्मा, पंकज उपाध्याय व विनोद पटवा को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्व अध्यक्ष अमित जायसवाल को समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया।
चुनाव पर्यवेक्षक वीरेंद्र मद्धेशिया की देखरेख में बैठक संपन्न हुई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने बताया कि शेष पदों का विस्तार अगली बैठक में किया जाएगा। इस दौरान विनोद जायसवाल, संतोष जायसवाल, सुनील द्विवेदी, राकेश वर्मा, जगदम्बा वर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु व समिति के सदस्य मौजूद रहे।
गौ सम्मान आह्वाहन अभियान: संतों ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में चलाया जनसंपर्क, गौ हत्याबंदी कानून की मांगhttps://t.co/zBy3IRv01M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 12, 2026













