बैंक खातों से अनधिकृत निकासी: पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, केस दर्ज

जौनपुर

जौनपुर जनपद के नगर के भटियारी सराय निवासी नईम हसन ने अपने बैंक खातों से बिना अनुमति 50 हजार रुपये निकाले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के नगर के भटियारी सराय निवासी नईम हसन ने अपने बैंक खातों से बिना अनुमति 50 हजार रुपये निकाले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक  जौनपुर को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार, उसके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खातों से कई बार में कुल 50 हजार रुपये की अनधिकृत निकासी की गई। इसका खुलासा बैंक लेन-देन और मोबाइल गतिविधियों की जांच के दौरान हुआ। पूर्व में स्थानीय पुलिस से संतोषजनक कार्रवाई न मिलने पर पीड़ित को एसपी की शरण लेनी पड़ी।

नईम हसन का कहना है कि इस घटना से उसका परिवार गहरे आर्थिक संकट में आ गया है। पीड़ित की गुहार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शाहगंज कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.