महराजगंज

जनपद महराजगंज के जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों की एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों की एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका पर गहन विचार व्यक्त किए।
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करने वाला मार्गदर्शक होता है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध से जोड़ें।
डॉ. राहुल कुमार सिंह ने शिक्षक दिवस को आत्ममंथन का अवसर बताया, जबकि डॉ. दिवाकर सिंह ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विवेकशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। संगोष्ठी में डॉ. विजय आनंद मिश्रा, डॉ. छट्ठू यादव, डॉ. ज्योत्सना पांडे और डॉ. अपर्णा राठी सहित कई प्रवक्ताओं ने अपने विचार रखे। अंत में सभी शिक्षकों ने महाविद्यालय की शैक्षिक गरिमा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026













