सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में बेकाबू रफ्तार और उससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने अपना अभियान और तेज कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में बेकाबू रफ्तार और उससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने अपना अभियान और तेज कर दिया है। अभियान के तीसरे दिन पुलिस ने सड़कों पर रफ्तार के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 89 वाहनों का चालान काटा।

सड़क हादसों और जनहानि को रोकने के मकसद से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान को धार देने के लिए यातायात निदेशालय द्वारा सिद्धार्थनगर पुलिस को 2 नए हाई-टेक दोपहिया इंटरसेप्टर वाहन सौंपे गए हैं। आधुनिक गति मापक उपकरणों से लैस इन इंटरसेप्टर वाहनों की मदद से ट्रैफिक पुलिस प्रमुख मार्गों पर ओवरस्पीडिंग करने वालों पर पैनी नजर रख रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी यातायात राजकुमार सिंह के निर्देशन और प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत विधिक कदम उठाए गए। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और आम जनता से अपील की है कि वे सड़कों पर अपनी व दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें
गांव की सड़कों और बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने दिए जांच के आदेशhttps://t.co/uOQW9IVU5M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 3, 2026





















