महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनौली पुलिस, कस्टम और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनौली पुलिस, कस्टम और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सीमा क्षेत्र में नो मैन्स लैंड के पास चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने 55 बोरी लावारिस भारतीय यूरिया खाद बरामद की है।
मौके से खाद को कब्जे में लेकर संबंधित विभाग द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों की इस संयुक्त और कड़ी कार्रवाई से सीमावर्ती इलाकों में अवैध तस्करी और गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है।
गांव की सड़कों और बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने दिए जांच के आदेशhttps://t.co/uOQW9IVU5M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 3, 2026






















