बृजमनगंज ब्लॉक सभागार में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं को अधिकारों व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

महराजगंज

महराजगंज जनपद के महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा, सशक्तिकरण और हिंसा रोकथाम के उद्देश्य से बुधवार को बृजमनगंज ब्लॉक सभागार में बहू-बेटी सम्मेलन के तहत जागरूकता कार्यक्रम व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा, सशक्तिकरण और हिंसा रोकथाम के उद्देश्य से बुधवार को बृजमनगंज ब्लॉक सभागार में बहू-बेटी सम्मेलन के तहत जागरूकता कार्यक्रम व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक अर्चना यादव, महिला आरक्षी मुनीता यादव, प्रवक्ता संतोष कुमार मौर्य, खंड प्रेरक प्रदीप मणि त्रिपाठी और बीआरपी सीमा ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं व किशोरियों को महिला अधिकारों, घरेलू हिंसा, सुरक्षा कानूनों और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान ‘हमारा संबंध जाल’ और ‘हमारी ताकत’ जैसी गतिविधियों के जरिए पारिवारिक संवाद, आपसी सहयोग और डिजिटल सुरक्षा जैसे ओटीपी शेयर न करने के महत्व को समझाया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य ध्येय ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और किशोरियों को जागरूक कर उन्हें समाज में अधिक सुरक्षित और सशक्त बनाना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.