बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनिल शर्मा के निधन पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनिल शर्मा के निधन पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त है। गुरुवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विधायक अनिल शर्मा का निधन 2 सितंबर को हुआ था। 3 सितंबर को उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अधिकारियों ने कहा कि अनिल शर्मा का निधन बुलंदशहर जनपद के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में रहते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा में अतुलनीय योगदान दिया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिले के गणमान्य नागरिकों और समर्थकों ने भी उन्हें नमन किया।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026





















