महराजगंज

महराजगंज जनपद के कस्बा स्थित नौतनवां रोड पर लगा एक जर्जर विद्युत पोल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। बिजली विभाग की लगातार अनदेखी के चलते स्थानीय नागरिकों और राहगीरों में भारी रोष व्याप्त है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कस्बा स्थित नौतनवां रोड पर लगा एक जर्जर विद्युत पोल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। बिजली विभाग की लगातार अनदेखी के चलते स्थानीय नागरिकों और राहगीरों में भारी रोष व्याप्त है।
नौतनवां रोड बेहद व्यस्त मार्ग है, जहां दिन-रात लोगों और वाहनों का आवागमन बना रहता है। इस मार्ग पर स्थित विद्युत पोल की स्थिति लंबे समय से इतनी खराब हो चुकी है कि यह कभी भी धराशायी हो सकता है। यदि पोल गिरता है, तो किसी बड़े जान-माल के नुकसान से इंकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जर्जर पोल को बदलने के लिए विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन अधिकारी किसी बड़ी अनहोनी के इंतजार में सो रहे हैं। अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि किसी संभावित दुर्घटना का इंतजार किए बिना तत्काल जर्जर पोल को हटाकर नया पोल लगाया जाए, ताकि लोगों को इस जानलेवा खतरे से निजात मिल सके।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026





















