बुलंदशहर

बुलंदशहर के यमुना एक्सप्रेसवे सड़क हादसों में घायलों को ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर त्वरित इलाज मुहैया कराने के लिए ‘संजीवनी बूटी मिशन’ की शुरुआत की जा रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर के यमुना एक्सप्रेसवे सड़क हादसों में घायलों को ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर त्वरित इलाज मुहैया कराने के लिए ‘संजीवनी बूटी मिशन’ की शुरुआत की जा रही है। ‘हेलमेट मैन ऑफ इंडिया’ राघवेंद्र कुमार की टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के अधिकारी आईएएस शैलेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सेवा की अनुमति मांगी है। प्राधिकरण ने इसे एक ऐतिहासिक पहल बताया।

इस मिशन की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए सरकार या प्राधिकरण के खजाने से एक रुपये की भी आर्थिक सहायता नहीं मांगी गई है। EMSOS की ओर से प्रति टोल मात्र एक रुपये के योगदान से यह सेवा संचालित करने का प्रस्ताव रखा गया है। 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले डॉ. नवनीत और पूर्व सैन्य अधिकारी कर्नल मोहित गौण हेलीपैड, डीजीसीए की अनुमति और रेस्क्यू संबंधी ग्राउंड तैयारियों का जिम्मा संभालेंगे।
राघवेंद्र कुमार ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर समय पर अस्पताल न पहुंचने के कारण कई जानें चली जाती हैं। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य दुर्घटनास्थल से मरीजों को सीधे अस्पताल पहुंचाकर हर सेकंड की कीमत समझना और अमूल्य जीवन बचाना है।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026





















