जेपी विद्या मंदिर अनूपशहर में जन्माष्टमी महोत्सव की धूम, नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर अनूपशहर में जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बाल वाटिका-1 से कक्षा दो तक के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर अनूपशहर में जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बाल वाटिका-1 से कक्षा दो तक के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने मनमोहक समूह नृत्य, एकल नृत्य, गीत, कविता और भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने सभी को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए पर्व के सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बाल कलाकारों और उन्हें प्रशिक्षित करने वाले शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। मंच संचालन ज्योति गुप्ता और साधना गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कामिनी मिश्रा, सांकरी मित्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.