धानी बाजार में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई हल षष्ठी व भगवान बलराम जयंती

महराजगंज

महराजगंज जनपद के धानी बाजार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हल षष्ठी ललही छठ तथा भगवान बलराम जयंती का पावन पर्व धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी बाजार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हल षष्ठी ललही छठ तथा भगवान बलराम जयंती का पावन पर्व धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

 

माताओं ने अपनी संतान की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने बताया कि यह पर्व मां और संतान के अटूट रिश्ते, प्रेम व समर्पण का प्रतीक है।

हल षष्ठी के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम की जयंती भी धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने शक्ति और पराक्रम के प्रतीक ‘हलधर’ भगवान बलराम का स्मरण कर परिवार व क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की।

धानी बाजार सहित आसपास के गांवों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों और बधाई संदेशों का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं का कहना है कि ऐसे पारंपरिक पर्व हमारी प्राचीन संस्कृति और नैतिक संस्कारों को सहेजने का काम करते हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.