बागपत

बागपत भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने जिले में अपने संगठन को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने जिले में अपने संगठन को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रधान ने संगठन का विस्तार करते हुए रवि कुमार को बागपत का नया जिला महासचिव और चमन को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रधान ने कहा कि दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। वे किसानों और मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
इन नियुक्तियों की खबर मिलते ही संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी। नव-नियुक्त पदाधिकारियों रवि कुमार और चमन ने संगठन के उच्च नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किसान-मजदूरों के हित में कार्य करेंगे।
संगठन के नेताओं का मानना है कि इस विस्तार से बागपत क्षेत्र में यूनियन की गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026






















