जौनपुर

जौनपुर सक्षम समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल जौनपुर की ओर से सृजन संस्था सुंगुलपुर में समावेशी रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें स्नेह, उपहार व मिष्ठान दिए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर सक्षम समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मण्डल जौनपुर की ओर से सृजन संस्था सुंगुलपुर में समावेशी रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें स्नेह, उपहार व मिष्ठान दिए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में समानता व अपनत्व का संदेश देना रहा।
सृजन संस्था के संस्थापक डॉ. संजय मिश्रा ने सक्षम टीम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संवेदनशीलता और सम्मान बढ़ाते हैं। सक्षम के जिलाध्यक्ष डॉ. उत्तम गुप्ता ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही पर्व की सच्ची सार्थकता है। कार्यक्रम में जिला सचिव विक्रान्त, डॉ. साधना मौर्य और किशन समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026






















