जर्जर सड़क दे रही श्रद्धालुओं को दर्द: जिरौली-कॉटला मार्ग से मंदिर तक रास्ते में बने गहरे गड्ढे, मरम्मत की मांग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के न्याय पंचायत जिरौली क्षेत्र के जिरौली-कॉटला मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध हसनपुरा वाली मैया मंदिर तक जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के न्याय पंचायत जिरौली क्षेत्र के जिरौली-कॉटला मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध हसनपुरा वाली मैया मंदिर तक जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। मंदिर के मुख्य गेट से लेकर परिसर तक सड़क जगह-जगह से पूरी तरह टूट चुकी है और उसमें गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर की क्षेत्र में बड़ी धार्मिक मान्यता है और प्रत्येक मंगलवार को यहां विशाल मेला लगता है, जिसमें दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। पूर्व में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित द्वारा बनवाई गई यह सड़क अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मेले के दिन सड़क पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से हादसों का अंदेशा बना रहता है।

मामले में ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह से सड़क निर्माण की मांग की है, जिस पर विधायक ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, संतोष कुमार, पूर्व प्रधान ठाकुर राहुल सिंह, यशपाल सिंह चौहान, पूर्व प्रधान किशनपाल शर्मा व कुलदीप शर्मा समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.